कुशीनगर, मई 18 -- पडरौना, निज संवाददाता। एसटीएफ लखनऊ और कुशीनगर की पुलिस टीम ने रविवार को फोरलेन स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा के समीप से गांजा तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया है। टीम ने एक डंपर में छुपा कर बिहार ले जा रहे 63. 250 किलो गांजा के साथ देवरिया के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजा की कीमत करीब 15.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तारी की जानकारी सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया कि एसपी केशव कुमार, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की देखरेख में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार को तमकुहीराज थाने की पुलिस व एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम ने तमकुहीराज क्षेत्र के फोरलेन स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा के समीप संदिग्ध प्रतीत होने पर एक डंपर को रोका। डंपर में छुपा कर बिहार ले जा रहे 63 किलो 250 ग्...