मथुरा, मार्च 16 -- एसटीएफ मेरठ ने सटीक सूचना पर पुलिस में उपनिरीक्षक संवर्ग की भर्ती परीक्षा में अभ्यार्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने का लालच देने वाले युवक को शनिवार रात सादाबाद रोड से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मोबाइल, छह विभिन्न परीक्षाओं के एडमिट कार्ड बरामद कर चालान किया है। इसके नामजद समेत दो साथियों की तलाश की जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश भर में कराई जा रही उप निरीक्षक संवर्ग की भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले, परीक्षा पास कराने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह की धरपकड़ को एसटीएफ को भी लगाया गया। शनिवार को एसटीएफ मेरठ यूनिट के उप निरीक्षक संजय कुमार टीम के साथ जुटे थे, तभी सर्विलांस व मुखबिर के माध्यम से पता चला कि मथुरा के राया क्षेत्र में कुछ युवक सीधे साधे लड़कों को भर्ती कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.