रायबरेली, अप्रैल 12 -- रायबरेली,संवाददाता। अपराधिक घटनाओं में संलिप्त एक अभियुक्त को लखनऊ की एसटीएफ टीम ने कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र में स्थिति बाराजोड टोल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज होने के साथ कई अपराधिक मुकदमें दर्ज थे और उस पर 50 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। सलोन कोतवाली क्षेत्र के औना गांव के रहने वाले परमेश पटेल पुत्र नन्दन पटेल के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमें दर्ज है। इसी बीच प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाने में एक हत्या का भी मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। शातिर अपराधी को पकड़ने के लिए उस पर पचास हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था। अपराधी को पकड़ने के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.