आजमगढ़, अप्रैल 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। दो साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को लखनऊ एसटीएफ ने बुधवार को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। वह बरदह थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके विरुद्ध चोरी, लूट, गैंगस्टर सहित कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। बरदह थाना क्षेत्र के सिसरेड़ी गांव निवासी राहुल यादव पर देवगांव कोतवाली में गैंगस्टर के मामले में 50 हजार रुपये का पुलिस ने इनाम घोषित किया था। वह दो साल से हरियाणा में छिपा था। एसटीएफ के निरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी की टीम हरियाणा के फरीदाबाद में थी। उप निरीक्षक ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी राहुल यादव, हरियाणा के फरीदाबाद में डीएलएफ क्राइम ब्रांच एफबाीडी के पास मौजूद है। इस पर एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर राहुल ...