प्रयागराज, जुलाई 1 -- एसटीएफ प्रयागराज ने मंगलवार रात 50 हजार इनामी पशु तस्कर नुरुल खान को बिहार के गया से गिरफ्तार किया। आरोपी पशु तस्कर करीब डेढ़ साल से फरार था। उस पर चंदौली पुलिस ने इनाम घोषित किया था। उसे गिरफ्तार करने के बाद चंदौली पुलिस को सौंप दिया गया। एसटीएफ सीओ शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बिहार के गया निवासी नुरुल खान कंटेनर चालक है। वह जनवरी 2025 को कंटेनर में कानपुर से 30 गोवंश लादकर अपने मालिक फिरोज के कहने पर बिहार ले जा रहा था। लेकिन, चंदौली में सड़क जाम छुड़ाने में जुटी पुलिस टीम को देख कंटेनर छोड़कर फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- 25 हजार का इनामी गिरफ्तार पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर जांच की तो चालक नुरुल खान का नाम सामने आया। उसके खिलाफ चंदौली थाने में गोवध और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। लेक...