लखनऊ, अप्रैल 6 -- सर फोटो है ग्रुप में -टीम को आरोपी के पास से पांच बोरी में 504 बोतल ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद हुए-ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही हैकाकोरी,संवाददाता।काकोरी में सोमवार शाम आगरा एक्सप्रेस वे के करीमाबाद अंडरपास से एसटीएफ और ड्रग्स टीम ने एक बाइक सवार के पास से प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। टीम को आरोपी के पास से पांच बोरी में 504 बोतल ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद हुआ। जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि एसटीएफ के दरोगा फैजुददीन सिदिदकी, ड्रग्स इंस्पेक्टर संदेश मौर्य की टीम को सूचना मिली कि आगरा एक्सप्रेस वे के नहर पुल करीमाबाद अण्डर पास के पास एक युवक बाइक पर पांच बोरी प्रत...