एसटीएफ ने दो कुख्यातों को कार्बाइन के साथ दबोचा
हाजीपुर, जुलाई 6 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से सोमवार को काजीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों के पास से एसटीएफ ने एक कार्बाइन एवं एक देसी कट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी पातेपुर थाना क्षेत्र के करताहां गांव निवासी जुलम शाह के पुत्र राज कपूर एवं गाजीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी जूलेंडर महतो के पुत्र राकेश कुमार बताए गए हैं। गिरफ्तार अपराधी राजकपूर के विरुद्ध वैशाली एवं मुजफ्फरपुर जिले के कई थानों में हत्या, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित 16 प्राथमिकी दर्ज है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मोहनपुर : स्टेशन के पास से हथियार के साथ 2 भाई गिरफ्तार - घनश्याम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.