भागलपुर, मार्च 24 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के दियारा क्षेत्र में गेहूं एवं मक्का एवं सरसों फसल की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। फसल कटाई को लेकर दियारा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधि बढ़ जाती है। इसी के मद्देनजर सोमवार को एकचारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार के साथ एसटीएफ की टीम ने रानी दियारा, टपुआ, एकचारी दियारा में अपराधियों के विभिन्न ठिकानों, बासा, घर और खलिहानों में छापेमारी की। हालांकि पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने दियारा में किसानों से भी बात की और उन्हें भयमुक्त होकर फसल कटाई करने कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...