लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में एसटीएफ उत्तर प्रदेश ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 18 मार्च 2026 को तड़के 1:45 बजे बाबा ढाबा के सामने, श्री महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज के निकट, बिंदुवा क्षेत्र, थाना मोहनलालगंज, कमिश्नरेट लखनऊ में की गई इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पहला विनोद कुशवाहा, निवासी जनपद बांदा तथा दूसरा जितेन्द्र शिव हरे, निवासी जिला हमीरपुर है। एसटीएफ टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 7.33 क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1.83 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त दो मोब...