गाजीपुर, फरवरी 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए एसटीएफ को जिम्मेदारी दी गई है। इसी के तहत एसटीएफ के रडार पर जनपद के कई परीक्षा केंद्र है। कई केंद्रों पर नकल होने की सूचनाएं मिल रही हैं। अंग्रेजी के परीक्षा में साल्वर के पकड़े जाने के बाद अब एसटीएफ गाजीपुर में और सक्रिय हो गयी है। एसटीएफ वाराणसी ने हाईस्कूल की परीक्षा में पकड़े गये साल्वर शिवम यादव के पास से प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिका, ओएमआर शीट के अलावा दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। यह फोन परीक्षा केंद्र के अंदर कैसे पहुंचा एसटीएफ इसकी भी जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार स्कूल के कई और कर्मचारी या शिक्षक इसकी जद में आ सकते हैं। इसको लेकर भगेलू दास इंटर कॉलेज, करूवी बहलोलपुर के शिक्षकों में हड़कंप मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.