रुद्रपुर, जनवरी 27 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट के दो जांबाजों को विशिष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक मेडल से सम्मानित किया। इसमें प्रभारी एसटीएफ कुमाऊं यूनिट इंस्पेक्टर एमपी सिंह और हेड कांस्टेबल रियाज अख्तर शामिल हैं। इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2025 के दौरान अवैध रूप से हथियारों की तस्करी पर प्रभावी अभियान चलाया था। इसमें कुमाऊं क्षेत्र में सक्रिय चार संगठित हथियार तस्कर गिरोहों के नेटवर्क को ध्वस्त किया था। कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से तस्करी कर लाए जा रहे 16 ऑटोमैटिक पिस्टल, एक राइफल और 40 कारतूस बरामद किए गए। वहीं हेड कांस्टेबल रियाज अख्तर ने सटीक तकनीकी सूचनाओं के आधार पर छह कुख्यात ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...