हाथरस, फरवरी 13 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। आर्मी के जवान अखिलेश हत्याकांड में आगरा की एफटीएफ टीम लगी है। उम्मीद है कि आरोपियों पर इनाम की राशि बढ़ सकती है। एफटीएफ ने जिले में दस्तक दे दी है। वह मृतक के परिवार से मिलकर उनका इतिहास जान रही है। ताकि किसी भी तरह से उन तक पहुंचा जा सके। एक सप्ताह पहले आर्मी 509 आगरा में तैनात जवान अखिलेश कुमार निवासी समदपुर की आगरा अलीगढ़ हाइवे पर गांव बढ़ार के निकट दिन दहाड़े हमलावरों ने घेरकर हत्या कर डाली। उसे गोलियों से भून डाला। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,लेकिन मुख्य आरोपी अभी फरार चल रहे है। उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। जवान की पत्नी निधि ने पहले सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो डालकर लोगों से सहयोग मांगा। उसके बाद वह सीधे गोरखपुर पहुंच गई। वहां उनकी मुख्यमंत...