एसटीएफ की छापेमारी में देसी कट्टा पकड़ाया, अभियुक्त भागने में रहा सफल
भागलपुर, जून 6 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि एसटीएफ और मधुसूदनपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से गोलाहू गांव में गुरुवार की देर रात छापेमारी कर भविष्य यादव के घर से एक देसी कट्टा बरामद किया है। वहीं आरोपी भविष्य यादव पुलिस को आते देख भागने में सफल हो गया। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि भविष्य यादव के विरुद्ध पूर्व से भी शाहकुंड थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- आर्म्स बरामदगी मामले का दो फरार आरोपी धराया यह भी पढ़ें- भांगर विस्फोट मामले में पूर्व टीएमसी विधायक भगोड़ा घोषित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.