लखनऊ, दिसम्बर 11 -- ओवरलोडिंग वसूली मामले में एसटीएफ द्वारा आरटीओ के प्रवर्तन अधिकारियों पर की गई कार्रवाई का असर एक महीने बाद भी परिवहन विभाग के कामकाज पर साफ दिख रहा है। लखनऊ में नो हेल्मेट-नो फ्यूल, डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई, अनफिट गाड़ियों की चेकिंग और स्कूली वाहनों की जांच जैसे अभियान पूरी तरह से रुक गए हैं, जिससे सड़कों पर बिना रोक-टोक नियमों का उल्लंघन हो रहा है। एसटीएफ ने ओवरलोडिंग वसूली के आरोप में लखनऊ के एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार बंसल और पीटीओ मनोज भारद्वाज समेत कई अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। इस कार्रवाई के बाद से प्रवर्तन टीम में डर का माहौल है, जिसके बाद वे चेकिंग अभियान में उतरने से कतरा रहे हैं। इससे प्रवर्तन कार्यों के ठप पड़ने का सीधा असर सड़क सुरक्षा पर पड़ा है। शासन के निर्देशों के बावजूद दुर्घटनाओं को रोकने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.