मुंगेर, मई 25 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर में रविवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, हथियार और नकद रुपए के साथ तीन शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले का खुलासा मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने किया। सुरेश्वरता के दौरान उनके साथ सदर डीएसपी अभिषेक आनंद तथा मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार मुक्त रूप से उपस्थित थे। ​बाकरपुर में गुप्त सूचना पर हुई छापेमारीः​एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाकरपुर में अवैध हथियारों और गोलियों की बड़ी खेप जुटाई गई है, जिसे आगे सप्लाई करने की तैयारी है। सूचना के आलोक में सदर एसडीपीओ के नेतृत्व...