हल्द्वानी, जून 5 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। एसटीएच के जनरल सर्जरी विभाग में एसोसिएट पद पर तैनात डॉ. प्रतीक शाक्य के नेतृत्व में सर्जरी की टीम ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। डॉ. शाक्य ने बताया कि ग्राम भटेड़ी, ब्लॉक मूनाकोट, जनपद पिथौरागढ़ निवासी 37 वर्षीय महिला दाहिने स्तन में अत्यधिक बड़ी गांठ की समस्या से पीड़ित थीं। पिथौरागढ़ से एसटीएच रेफर महिला की जांच के दौरान हीमोग्लोबिन स्तर मात्र 4 ग्राम प्रति डेसीलीटर पाया गया, जो अत्यंत गंभीर स्थिति का संकेत था। मरीज के पति पूर्व में हुए पेल्विक फ्रैक्चर के कारण लंबे समय से बिस्तर पर हैं, जिससे परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है। डॉ. शाक्य ने बताया कि महिला को 7 यूनिट निशुल्क रक्त चढ़ाने के बाद उनका सर्जिकल टीम ने दाहिने स्तन से 6.4 किलोग्राम वजन की विशाल गांठ को नि...