हल्द्वानी, मार्च 22 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में पहली बार महज एक दिन की नवजात बच्ची का रीढ़ की हड्डी का जटिल (मायलोमेनिंगोसेले डिफेक्ट) ऑपरेशन किया गया। समय कम होने की वजह से यह ऑपरेशन रात में ही किया गया। इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. अखिलेश जोशी ने अपनी टीम के साथ मिलकर अंजाम दिया। न्यूरोसर्जन डॉ. जोशी ने बताया कि चिकित्सकीय दृष्टि से इस बीमारी में 24 से 72 घंटे के भीतर सर्जरी करनी होती है। उन्होंने बताया कि बच्ची का जन्म अल्मोड़ा जिले में हुआ था। जन्म के बाद ही उसे ऑपरेशन के लिए एसटीएच रेफर कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि एनेस्थीसिया टीम में डॉ. एके सिन्हा, डॉ. राहुल सक्सेना, डॉ. गौरव शर्मा और डॉ. मोनिका रहे। वहीं, पीडियाट्रिक केयर टीम से डॉ. गुरप्रीत सिंह और डॉ. रश्मि राणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.