हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में अब पहली बार टूटे हुए जबड़े की जटिल सर्जरी (मैक्सिलोफेशियल सर्जरी) की सुविधा शुरू हो गई है। हाल ही में अस्पताल में मैक्सिलोफेशियल सर्जन के ज्वाइन करने के बाद से अब तक सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए सात मरीजों के जबड़े का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। अब अस्पताल प्रबंधन दंत रोग विभाग में सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास में जुटा है।अभी तक एसटीएच के दंत रोग विभाग में केवल ओपीडी सेवाएं, दांतों की सफाई और सामान्य उपचार ही उपलब्ध था। गंभीर चोट या जबड़ा टूटने की स्थिति में मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, जहां इलाज काफी महंगा होता है। अब यह सुविधा सरकारी अस्पताल में मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को दांतों व जबड़े के महंगे इलाज से बड़ी राहत मिलेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.