एसटीएच में भर्ती 76 वर्षीय कोविड संक्रमित बुजुर्ग महिला स्वस्थ, अस्पताल से डिस्चार्ज
हल्द्वानी, अगस्त 5 -- हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती उत्तर प्रदेश के कैमरी (बिलासपुर) निवासी 76 वर्षीय कोविड पॉजिटिव बुजुर्ग महिला उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गई हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, महिला को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और निमोनिया की शिकायत के चलते 8 जुलाई को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उनका थ्रोट स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट 16 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। संक्रमण की पुष्टि होते ही अस्पताल प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिला को तत्काल वार्ड-सी स्थित पृथक क्यूबिकल में आइसोलेट कर कोविड नियमों के तहत इलाज शुरू किया।
उपचार और स्वास्थ्य में सुधार मेडिसिन विभाग के डॉ. परमजीत सिंह की देखरेख मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.