हल्द्वानी, जुलाई 5 -- हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल (एसटीएच) में आयुष्मान योजना के तहत किए गए मरीजों के इलाज के करीब 6 करोड़ रुपये का भुगतान अटक गया है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इलाज के पैकेजों में गड़बड़ी सहित कई तकनीकी खामियां बताकर इस भुगतान को रोक दिया है। एसटीएच में आयुष्मान कार्ड धारक भर्ती मरीजों का इलाज निशुल्क किया जाता है। अस्पताल प्रबंधन इलाज पर होने वाले खर्च का बिल आयुष्मान योजना का संचालन करने वाले 'राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण' को भेजता है, जहां से यह राशि अस्पताल के खाते में ट्रांसफर की जाती है। प्राधिकरण ने अलग-अलग बीमारियों (जैसे हड्डी टूटना, पथरी का ऑपरेशन आदि) के लिए विशिष्ट पैकेज और उनकी धनराशि निर्धारित की है। मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद अस्पताल प्रबंधन बिल भेजता है, लेकिन साल 2024 से अब तक एसटीएच के...