हल्द्वानी, मई 26 -- हल्द्वानी। डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में न्यूरोसर्जरी की ओपीडी हफ्ते में दो दिन बुधवार को हो रही है। न्यूरोसर्जन डॉ.अखिलेश जोशी ने बताया कि वह बुधवार व शुक्रवार को ओपीडी में मरीजों को परामर्श दे रहे हैं व अन्य दिनों में ऑपरेशन कर रहे हैं। मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) और नसों (तंत्रिका तंत्र) से जुड़ी समस्याओं को लेकर उनके पास परामर्श के लिए आ सकते हैं। यह भी पढ़ें- एसटीएच में आज न्यूरो की ओपीडी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...