हल्द्वानी, दिसम्बर 11 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के रिक्त 114 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। बुधवार को आयोजित संकाय सदस्यों के साक्षात्कार में दो न्यूरोसर्जन समेत पांच डॉक्टरों को चयन हुआ। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में हुए साक्षात्कार में न्यूरोसर्जरी एवं मानसिक रोग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए दो-दो और पैथोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए एक अभ्यर्थी ने साक्षात्कार दिया। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में कुल 114 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिनमें 8 प्रोफेसर, 45 एसोसिएट प्रोफेसर और 61 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद सम्मिलित हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विवि, देहरादून के कुलपति एवं निदेशक चिकित्सा शिक्षा विभाग डॉ. अजय आर्या वर्चुअल मा...