हल्द्वानी, फरवरी 25 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज और डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में बुधवार को एक और न्यूरोसर्जन की नियुक्ति हो गई। प्राचार्य डॉ. गोविंद सिंह तितियाल ने बताया कि न्यूरोसर्जरी विभाग में डॉ. अखिलेश जोशी की बतौर एसिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति हो गई है। बता दें कि वर्तमान में न्यूरोसर्जरी विभाग में डॉ. अभिषेक राज कार्यरत हैं। दो न्यूरोसर्जन की तैनाती होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...