एसटीईटी 2025 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा रिजल्ट कार्ड
गोपालगंज, मई 8 -- गोपालगंज। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2025 में सफल अभ्यर्थियों के रिजल्ट कार्ड वितरण की तिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी कर दी गई है। इसके अनुसार अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर क्रमांक के आधार पर रिजल्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के आलोक में यह व्यवस्था की गई है। पेपर-1 के अभ्यर्थियों को 11 से 19 मई तक तथा पेपर-2 के अभ्यर्थियों को 20 से 26 मई तक रिजल्ट कार्ड वितरित किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग क्रमांक निर्धारित किए गए हैं। रिजल्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्र की मूल कॉपी और भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं उसकी छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- WBBSE Madhyamik Res...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.