नवादा, अगस्त 18 -- हाई व इंटर स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे जिले के अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही शिक्षक अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन की तैयारी में जुट गए हैं। एसटीईटी हाईव इंटर स्कूल स्तर पर शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। परीक्षा में दो पेपर होंगे। जिसमें पेपर एक माध्यमिक स्तर यानी कक्षा 9वीं-10वीं तथा पेपर दो उच्च माध्यमिक स्तर यानी कक्षा 11वीं-12वीं के शिक्षकों के लिए होगा। अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और विषय...