चाईबासा, अगस्त 27 -- चाईबासा। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में सीआरपीएफ की 174वीं बटालियन के जवानों के साथ राखी उत्सव हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।विद्यालय के प्राचार्य सह एआरओ ओपी मिश्रा ने 174वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट डीएन सिंह का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। छात्रा आयुषी ने गीत प्रस्तुत किया, जबकि संगीत शिक्षक ओसी दास ने देशभक्ति गीत से माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। छात्रा हर्षिता कुमारी ने राखी पर आधारित कविता प्रस्तुत की।प्राचार्य ओपी मिश्रा ने कहा कि सीआरपीएफ जवान दिन-रात देश और समाज की सुरक्षा में जुटे हैं। रक्षाबंधन रक्षा के संकल्प का पर्व है और छात्राओं द्वारा जवानों क...