चाईबासा, अगस्त 30 -- चाईबासा। एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर प्राचार्य एवं अन्य वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। प्रार्थना सभा में प्राचार्य ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और विद्यालय व देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर छात्रा वैष्णवी नायक ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कक्षा आठवीं की छात्राओं द्वारा समूह गान चक दे इंडिया प्रस्तुत किया गया। खेल दिवस के अवसर पर कराटे, योग, ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया गया एवं कक्षा नौवीं और दसवीं की छात्राओं के बीच खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डीएवी स...