कानपुर, जनवरी 1 -- केएसपीएल और वेलनेस फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को अंडर-19 व ओपन वर्ग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में चार मुकाबले खेले गए। इनमें तीन मैच अंडर-19 वर्ग के रहे, जबकि एक मुकाबला ओपन वर्ग में खेला गया। अंडर-19 वर्ग के सभी मैच श्याम नगर स्थित आरपीसीए ग्राउंड पर खेले गए। पहले मैच में एसजेएम स्पोर्ट्स ने तरुण इलेवन को 26 रन से हराया। टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान देने वाले करन पाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मैच में कानपुर बॉक्स क्रिकेट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर क्रिकेटर्स अकादमी को 174 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। तीसरे मैच में बाबा मार्ट्स और अचीवर्स इलेवन आमने-सामने हुए, जिसमें अचीवर्स इलेवन ने मुकाबला 9 विकेट से जीता। वहीं, ओपन वर्ग के मैच में रेनू ब्रॉडबैंड और मां अंबे मार्बल्स के बीच कड़ा मुकाबला ...