नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी 13 से 16 मार्च तक भारतीय खेल पत्रकार संघ (एसजेएफआई) के राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगी। यह वार्षिक सम्मेलन 23 वर्षों बाद दोबारा राजधानी में लौट रहा है। इस बार यह आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि एसजेएफआई अपनी स्वर्ण जयंती भी मना रहा है। इस चार दिवसीय सम्मेलन का आयोजन दिल्ली खेल पत्रकार संघ (डीएसजेए) द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह संस्करण एसजेएफआई के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक होगा, जिसमें देशभर से खेल पत्रकारों की व्यापक भागीदारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...