गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर। एसएसपी के निर्देशन में एसजीपीयू एवं एएचटी की मासिक समीक्षा व समन्वय बैठक पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें गुमशुदा बच्चों की तलाश को लेकर पुलिस की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। साथ ही उच्चतम न्यायालय में लंबित पिंकी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य प्रकरण के अनुपालन में जारी दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गई। बैठक में पॉक्सो एक्ट व जेजे एक्ट के तहत विवेचकों और बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को आ रही समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी की रोकथाम के उपायों पर भी जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान और बेहतर समन्वय के लिए सुझाव साझा किए। यह भी पढ़ें- बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश इस दौरान बाल कल्...