लखनऊ, जुलाई 20 -- एसजीपीजीआई में मेडिकल लेबोरेटरी प्रोफेशनल्स वीक में रविवार को खेल और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्थान के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट ने प्रयोगशाला पेशेवरों के बीच टीम भावना और आपसी तालमेल को नई ऊर्जा दी। टूर्नामेंट में संस्थान के मेडिकल लेबोरेटरी प्रोफेशनल्स, तकनीकी स्टाफ और छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। खेल के मैदान में प्रतिभागियों ने न केवल अपनी फिटनेस का प्रदर्शन किया। बल्कि अनुशासन और खेल भावना की मिसाल भी पेश की। इस मौके पर डॉ. खलीक उर रहमान, अध्यक्ष मनोज शुक्ला, उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, महामंत्री मोहम्मद इरफान और मीडिया एवं पब्लिसिटी हेड शशांक शिंदे और स्पोर्ट्स एक्टिविटी हेड योगुल किशोर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Buxar News: पांच दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ...