लखनऊ, जुलाई 25 -- सुशील सिंह, कार्यालय संवाददाता, लखनऊ। एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने छह साल की बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों का दावा है कि भारत में इतनी कम उम्र की बच्ची की रोबोटिक तकनीक से थायरॉयड सर्जरी का यह पहला मामला है। ये सर्जरी एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जरी विभाग की टीम ने की है। गर्दन पर नहीं पड़ा सर्जरी का निशान

सर्जरी की प्रक्रिया एजीपीजीआई के इंडोक्राइन सर्जन डॉ ज्ञान चंद के मुताबिक बच्ची की थायरॉयड ग्रंथि में गांठ थी। सामान्य थायरॉयड सर्जरी में गर्दन पर चीरा लगाया जाता है, लेकिन रोबोटिक तकनीक में बगल और छाती की ओर छोटे चीरे लगाए जाते हैं। इससे गर्दन पर बड़ा निशान नहीं रहता। रोबोटिक सिस्टम की मदद से डॉक्टरों को शरीर के अंदर के हिस्से को अधिक साफ और बड़ा देखकर सर्जरी करने में...