धनबाद, मई 17 -- एसजीडी मॉडर्न स्कूल चिरकुंडा में शनिवार को जेकेएसएम सहोदया की ओर से शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्राचार्य जुबिन बोस और जॉली दत्ता ने उद्घाटन किया। मॉडर्न स्कूल व डॉन बॉस्को स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। लीड रिसोर्स पर्सन कल्याण घोष, अरविंद यादव ने बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान और दैनिक जीवन में आने वाले व्यावहारिक उपयोग विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षक और शिक्षिकाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...