धनबाद, जून 25 -- एसजीडी मॉडर्न स्कूल में दो दिवसीय वर्तनी प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। पहले दिन प्री स्कूल से 5वीं तक और दूसरे दिन उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्राचार्य जुबिन बोस, उप प्राचार्या जाली दत्ता, मुख्य अतिथि दीप्ति अग्रवाल मौजूद थे। इन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विजय विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...