प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्टेट जीएसटी विभाग की बार-बार चेतावनी के बावजूद जीएसटी रिटर्न दाखिल न करने वाली ग्राम पंचायतों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। विभाग ने ऐसी पंचायतों को नोटिस जारी कर 50 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है।अधिकारियों के अनुसार प्रयागराज जिले की सभी 1540 ग्राम पंचायतों के लिए जीएसटी में पंजीकरण अनिवार्य है, लेकिन बीते तीन वर्षों से कई पंचायतों ने न तो पंजीकरण कराया और न ही निर्धारित समय पर रिटर्न दाखिल किया। नियमों के तहत हर वर्ष जीएसटीआर-7 फाइल करना होता है, जिसकी अंतिम तिथि इस बार 10 अप्रैल तय की गई थी। इसके बावजूद अधिकांश पंचायतों ने मार्च 2026 तक का रिटर्न दाखिल नहीं किया। अब स्टेट जीएसटी विभाग की ओर से चरणबद्ध तरीके से नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यदि तत...