एसजीएसटी अधिकारी आज से काली पट्टी बांधकर करेंगे काम
कानपुर, जुलाई 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 के पदों पर गैर-संवर्गीय (आईएएस) अधिकारियों की तैनाती का विरोध शुरू हो गया। राज्य कर अधिकारियों ने आंदोलन का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश राज्य कर अधिकारी संघ ने गुरुवार से सभी कार्य दिवसों में काली पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप शुक्ल और महासचिव अरुणेश कुमार सिंह की ओर से आयुक्त राज्य कर को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कानपुर जोन-प्रथम और गाजियाबाद जोन-प्रथम के अपर आयुक्त ग्रेड-1 के पद विभागीय प्रोन्नति से संवर्गीय अधिकारियों द्वारा भरे जाने वाले पद हैं। इन पर गैर-संवर्गीय यानी आईएएस अधिकारियों की तैनाती नियमों के विपरीत है। इससे संवर्गीय अधिकारियों में भारी असंतोष और निराशा है। पत्र के अनुसार, संबंधित आदेश निरस्त करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.