धनबाद, जनवरी 11 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। लालाडीह एसजीएम पब्लिक स्कूल में रविवार के वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उपप्रमुख आशा देवी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के प्रयास को सराहा। मौके पर क्विज कंटेस्ट के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तूत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वाषिकोत्सव पर चार चांद लगा दिया। कलाकारों रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी। वरीय अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, मुखिया विजय गोराइं, साधन कुमार चट्टोपाध्याय, मुकुलचंद्र रोहिदास, स्वपन कुमार महतो, गिरधारीलाल अग्रवाल, प्राचार्य कंचन महतो, संजय कुमार महतो, शिवानंद पांडेय, बिट्टु कुमार, परितोष घोषाल, पांचु महतो आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.