कानपुर, अप्रैल 5 -- एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरा नगर, कल्याणपुर में 1999 से 2001 बैच के छात्रों के लिए 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'एल्युमिनाई मीट 2026' का आयोजन किया। उपस्थित पूर्व छात्रों में अधिकांश आईएएस, पीसीएस, डिफेन्स सर्विसेस, इंजीनियरिंग, मेडिकल, मर्चेंट नेवी और सॉफ्टवेयर कंपनियों में हैं। उन्होंने अपने अनुभव बांटे। प्रबंधक अजित अग्रवाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। निदेशक चन्द्र प्रकाश गुप्त ने कहा कि बिना लक्ष्य के सफलता को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। प्रधानाचार्य संदीप कुमार पाठक, उप-प्रधानाचार्या उमा निगम, बृजेन्द्र सिंह, गौरीशंकर तिवारी, सुरेन्द्र दुबे, राजकुमार मौर्य, सुधीर मिश्रा, करुणा पांडेय और रेखा आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...