एसजीएफआई राज्य चयन में पिट्स गोमिया की बेटियों का जलवा
बोकारो, अगस्त 17 -- पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के लिए एक और गर्व का पल। विद्यालय की 3 प्रतिभाशाली छात्राओं ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर चयन हासिल किया है। यह ट्रायल 14 अगस्त को गणपति राय इंडोर स्टेडियम, खेलगांव रांची में झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। राज्य भर से लगभग 650 खिलाड़ियों ने इस अत्यंत प्रतिस्पर्धी ट्रायल में हिस्सा लिया। कड़ी चुनौती के बीच पिट्स की तीनों छात्राओं ने अपने कौशल, दृढ़ता और लगन से खुद को साबित किया। इनमें सपना भारती का 36 किग्रा वर्ग में एसजीएफआई के लिए सीधा चयन, धारा सिंह का 48 किग्रा वर्ग में एसजीएफआई कैंप के लिए चयन व सुरभि राज का 40 किग्रा वर्ग मेंएसजीएफआई कैंप के लिए चयन किया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: एसजीएफआई नेशनल खो-खो में बोकारो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.