एसके श्रीवास्तव 18वीं बार बने क्षेत्रीय मंत्री
वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन की क्षेत्रीय कार्यसमिति का चुनाव रविवार दोपहर कैंट बस स्टेशन स्थित कार्यालय में हुआ। इस दौरान मनोज यादव को सर्वसम्मति से संगठन का क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। एसके श्रीवास्तव यूनियन में लगातार 18वीं बार क्षेत्रीय मंत्री चुने गए। वहीं, एसएन शुक्ला और और अजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अजय कुमार सिंह तथा राजबहादुर सिंह संयुक्त मंत्री, रियाजउद्दीन संगठन मंत्री, अमित कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी में सात सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी मुमताज अहमद की देखरेख में निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इस मौके पर विंध्यनगर डिपो, सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली एवं क्षेत्रीय कार्यशाला, प्रशासनिक शाखा, ग्रामीण डिपो सहित कैंट व ग्रामीण डिपो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.