मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेजे लॉ कॉलेज में 18 और 19 जुलाई को राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। हाइब्रिड मोड में इसका आयोजन होगा। संगोष्ठी में महिला, कानून एवं भारत में सामाजिक परिवर्तन : अधिकार, न्याय, समकालीन चुनौतियां एवं सशक्तीकरण के पथ विषय पर चर्चा होगी।संगोष्ठी का उद्घाटन सत्र 18 जुलाई को होगा। मुख्य अतिथियों में उत्तरप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, प्रो. नंदिनी मेहता एवं प्रो. एसडी शर्मा शामिल रहेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद प्लेनरी सत्र में प्रो. शर्मा और डॉ. राजीव रंजन अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...