हल्द्वानी, मई 19 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित भारत को जानो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सहभागिता लिए एसकेएम स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। छात्रा दीक्षा मेलकानी कक्षा 12, ह्यूमैनिटीज एवं छात्र मोनू देवल कक्षा 11, साइंस ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं परीक्षा के सफल संचालन में भूमिका निभाने के लिए शिक्षक विनोद तिवारी एवं परीक्षा प्रभारी शिक्षिका भावना कैड़ा को भी सम्मानित किया गया। परिषद की ओर से एकता अग्रवाल, उप प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...