मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। एसकेएमसीएच में भर्ती अपनी मां की तीमारदारी के लिए आई शिवहर की किशोरी 13 दिन पहले गायब हो गई थी। शुक्रवार को वह वापस एसकेएमसीएच में अपनी मां के पास पहुंच गई। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर उसका बयान दर्ज कराया है। बयान को सीलबंद रख गया है। इससे पहले उसकी मां ने उसे अगवा करने का आरोप लगा कर एसकेएमसीएच ओपी में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें एक युवक को आरोपित बनाया था। यह भी पढ़ें- कोचिंग करने गई छात्रा को शादी की नीयत से भगाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...