मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में रात्रि व्यवस्था की मंगलवार देर रात प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने जांच की। इमरजेंसी, ब्लड बैंक, वार्ड आदि में जांच की गई। इस दौरान कई ड्यूटी से गायब मिले। औचक निरीक्षण में एसडीएम पूर्वी और नगर डीएसपी टू के अलावा कई अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। एसडीएम पूर्वी के नेतृत्व में टीम पहले इमरजेंसी में गई। वहां टीम के सदस्यों ने कर्मियों से डॉक्टर और नर्स का रोस्टर मांगा। टीम ने स्वास्थ्य प्रबंधक राजीव से डॉक्टरों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम ब्लड बैंक में जाकर खून के स्टॉक की जानकारी ली। टीम ने गार्ड और ट्रॉलीमैन का भी रोस्टर चेक किया। देर रात इस औचक निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। औचक जांच करने वाले अधिकारी इसकी रिपोर्ट डीएम को करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...