मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। पांच साल में एसकेएमसीएच के जीर्णोद्धार पर विभाग ने करोड़ों की राशि खर्च की है, लेकिन अभी तक केंद्रीकृत दवा स्टोर का निर्माण नहीं किया गया है। इससे दवा स्टोर करने में परेशानी हो रही है। दवाएं जहां-तहां रखी जा रही हैं। इससे बर्बादी हो रही है। अभी स्थिति यह है कि सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक, आई, ईएनटी ओपीडी परिसर में दवाओं के कार्टन को स्टॉक कर रखा गया है। इसके अलावा पुराने लॉन्ड्री परिसर के क्षतिग्रस्त भवन में भी दवा रखी जा रही है। सुरक्षित जगहों में दवा नहीं रखने से लाखों की दवाएं नष्ट भी हो जा रही हैं। एक साल पूर्व लॉन्ड्री के मशीन में आग लगने से बड़ी मात्रा में दवाएं नष्ट हो गई थीं। एसकेएमसीएच में केंद्रीयकृत दवा स्टोर नहीं रहने के कारण केंद्रीय टीम और एनएमसी की टीम भी नाराजगी जाहिर कर ...