मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच में डायलिसिस कराने के लिए मरीजों को हफ्तों का इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की भी डायलिसिस समय से नहीं हो पा रही है। कई गंभीर मरीजों को जल्द डायलसिस कराने के लिए सिफारिश तक करानी पड़ रही है। एसकेएमसीएच में डायलिसिस की दो मशीनें ही चल रही हैं। दो नई मशीनें अभी चालू ही नहीं हो सकी है।नेफ्रो विभाग के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि दो और मशीनें लगाने की प्रक्रिया चल रही है। एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि जल्द ही नई मशीनें अस्पताल में लगवाने की कोशिश है। इधर, मेडिकल में भर्ती कई मरीजों ने बताया कि डायलिसिस के लिए उनका नंबर एक हफ्ते से नहीं आया है। मेडिसिन वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती एक मरीज के पति ने जब डॉक्टर से गुहार लगाई तो उनकी स...