मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच में भर्ती होने वाले बंदियों की सुरक्षा को लेकर कैदी वार्ड बनाया गया है। यह वार्ड मेडिकल थाना भवन के सामने आइसोलेशन वार्ड के ऊपर कोरोना जांच के लिए बनाए गए भवन में बना है। जेल अधीक्षक, एसकेएमसीएच की प्राचार्य डॉ आभा रानी सिन्हा ने बुधवार को इसका उद्घाटन किया। अब अस्पताल के वार्डों में बंदियों को नहीं रखा जाएगा। मेडिकल ओपी प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया कैदी वार्ड में कुल दस बेड हैं। अंदर ही शौचालय और एक ओर सिपाही के रहने का इंतजाम है। अस्पताल से बंदियों को नए वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.