मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) में मंगलवार को नर्स प्रैक्टिशनर इन मिडवाइफरी (एनपीएम) एजुकेटर कार्यक्रम पर कार्यशाला हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था जपाइगो ने भी हिस्सा लिया। उद्घाटन अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद और गायनी विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रतिमा ने किया। स्टेट मिडवाइव्स इजुकेटर संजीता कुमारी यादव ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। जपाइगो ने नर्स प्रैक्टिशनरों को उनकी भूमिका व जिम्मेदारियों के बारे में बताया। मौके पर गंगा महरा, सुमित्रा यादव, पुष्पम, मेट्रन आदि थे। अन्नपूर्णा ने धन्यवाद किया। यह भी पढ़ें- एसकेएमसीएच में एनपीएम एजुकेटर कार्यक्रम पर कार्यशाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...