मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के एक बंदी की बुधवार को एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे 13 मार्च को मेडिकल में भर्ती कराया गया था। बंदी सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लकड़ीढाई निवासी 40 वर्षीय अमित कुमार था। मजिस्ट्रेट राजू कुमार ने बंदी के शव की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट बनाई। इसके बाद मेडिकल ओपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम की। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...