मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की नियुक्ति कर दी है। इसकी अधिसूचना गुरुवार की देर शाम जारी की गई। एसकेएसमीएच को 46 नये सीनियर रेजिडेंट मिले हैं। एसकेएमसीएच में पिछले दिनों कई सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की कार्य अवधि पूरी हो गई थी। इससे मरीजों के इलाज में परेशानी आ रही थी। यहां कई विभाग में डॉक्टरों की कमी है। सभी डॉक्टरों को 15 दिनों के अंदर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एसकेएमसीएच के तीन डॉक्टरों का तबादला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...